जून। यह महीना सबसे गर्म माना जाता है। इस साल जून मौन है। इसकी गर्मी शांत है। 9 साल बाद हिमाचल में जून में दिन और रात सबसे ठंडे रहे हैं। शिमला में 2011 के बाद यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया, वहीं 42 साल बाद सिरमौर के चूड़धार में 25 फीट बर्फ गिरी है। चंडीगढ़ में भी इस साल जून महीना ठंडा ही रहा है ।
चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित मौसम विभाग की ऑब्जर्वेटरी जब से बनी है तब से अभी तक 7 जून तक इतना ठंडा मौसम कभी भी नहीं रहा। वहीं मई महीने में 1971 के बाद सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 31 मई को एक घंटे में 50.4 मिमीबारिश दर्ज की गई। उसके बाद से जून के महीने में लगातार बीच-बीच में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दो महीनों में सबसे अधिक 14 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं, जिसकी वजह से बीच-बीच में बारिश होती रही।

तय समय से पहले चंडीगढ़ पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल की मानें तो इस बार मानसून अच्छी रफ्तार पर है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में आ चुका है। 8 और 9 जून को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। उससे इस बार मानसून अच्छा रहने के साथ-साथ तय समय से पहले मॉनसून चंडीगढ़ आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ 28 से 30 जून के बीच पहुंचता है। लेकिन इस बार लगभग 10 दिन पहले मानसून चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

एक्सपर्ट व्यू: कैसे बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञ डाॅक्टर डीपी दुबे के मुताबिक, स्ट्रॉन्ग वेस्टर्नली जेट स्ट्रीम जो कि जमीन से 10 किमी की ऊंचाई पर रहता है यह काफी स्ट्रॉन्ग था जिसके चलते हवा निचली सतह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव करने में काफी सहायक रही। वहीं पोलर वाेर्टेक्स जो कि ध्रुवीय चक्रवाती बर्फीली हवाएं होती हैं। इस बार यह हवाएं वहां थोड़ी कमजोर रहीं। जिसके चलते यह नीचे की तरफ आ गईं और यहां गर्म हवाओं के साथ वेस्टर्नली विंड्स के साथ मिल गईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3cOO11T
from Dainik Bhaskar /local/chandigarh/news/polar-cyclonic-icy-winds-weakened-and-came-down-from-the-north-pole-in-june-this-changed-the-weather-127385367.html
via IFTTT
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.