देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 238 हो गई है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन 9500 से ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। इसके अलावा भारत मरीजों के मामले में स्पेन (2.89 लाख) और ब्रिटेन (2.91 लाख) से आगे निकल गया। अब हम दुनिया में चौथे नंबर पर आ गए हैं। फिलहाल, टॉप-7 संक्रमित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन, स्पेन और इटली हैं। लेकिन रिकवरी रेट में भारत अभी अमेरिका से बेहतर है।
महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड मरीज बढ़े
गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 3607 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 152 ने जान गंवाई। यहां कुल 97 हजार 648 मरीज हो गए। वहीं दिल्ली में 1877 मरीज मिले और 101 मौते हुईं। इसी के साथ राजधानी में संक्रमितों की संख्या 34 हजार 687 हो गई। दिल्ली में अब तक कोरोना से 1085 लोग दम तोड़ चुके हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 192 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भोपाल में 85, इंदौर में 41 और उज्जैन में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।प्रदेश में 10 हजार 241 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 2768 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में सातवांऐसाराज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में गुरुवार को 478 कोरोना संक्रमित मिले और 24 ने जान गंवाई। गौतमबुद्धनगर में 41, लखनऊ में 30, जौनपुर में 20, गाजियाबाद और हरदोई में 16-16 जबकि मेरठ में 18 मरीज मिले। प्रदेश मेंमृतकों का आंकड़ा 345पहुंच गया है। यहां कुल 12 हजार 88 मरीज मिल चुकेहैं, इनमें से 4451 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को 3607 नए कोरोना मरीज मिले और 152 की जान गई। यह दोनों आंकड़े एक दिन में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 94 हजार 648 हो गई, इनमें से 47 हजार 980 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3590 हो गया है।

राजस्थान: यहांगुरुवार को कोरोना के 238 नए केस सामने आए और 6 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 62, अलवर में 44,जयपुर में 38, अजमेर में 14 और धौलपुर में 12 संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 838 पर पहुंच गया, इनमें से 2798 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से 265 मौतें हो चुकी हैं।
बिहार:प्रदेश में गुरुवार को 250 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कोई मौत नहीं हुई। सीवान में 60, मुंगेर में 36, औरंगाबाद में 19, भागलपुर और कैमूर में 10-10 जबकि मधेपुरा में 16 मरीज मिले। संक्रमितों की कुल संख्या 5948हो गई, इनमें से 2828 एक्टिव केस हैं। बिहार में कोरोना से 34 लोगों की जान गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/37mscFD
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-12-june-127401393.html
via IFTTT
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.