देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 7 जून को सबसे ज्यादा 10 हजार 884 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उधर, उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब वह सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है। यहां गुरुवार को अब 11 हजार 610 केस हो गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
उत्तर प्रदेश में 7 जून को मिले थे सबसे ज्यादा केस
| तारीख | मरीजों की संख्या |
| 6 जून | 370 |
| 7 जून | 433 |
| 8 जून | 411 |
| 9 जून | 388 |
| 10 जून | 275 |
इस बीच, अच्छी खबर यह हैं कि स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 6326 मरीजठीक हुए। अब तक देश में 1 लाख 40 हजार 979 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उधर,मध्यप्रदेश में भी अब 10 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वह छठवां ऐसाराज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
|
तारीख |
केस |
| 10 जून | 11156 |
| 9 जून | 8852 |
| 8 जून | 8444 |
| 7 जून | 10884 |
| 6 जून |
10428 |
| 5 जून | 9379 |
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है। बुधवार को 200 मरीज मिले। इसमें भोपाल में 78 मामले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 2005 हो गई। उधर,इंदौरमें 3830 से ज्यादा मरीज मिले हैं।अच्छी खबर यह है कि यहां रिकवरी रेट 64% तक पहुंच गया है।इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खुशी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बात की।
उत्तरप्रदेश: राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,610 हो गई है। यहां बुधवार को 275 कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार को जौनपुर में24 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर352 हो गई। कानपुर में लगातार बढ़ करे कोरोना संक्रमितों को देखते हुएधार्मिक स्थलों को 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया है।
महाराष्ट्र:राज्य में बुधवार को 3254 नए कोरोना मरीज मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 94,041 हो गई है। बुधवार को राज्य में 149 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 3438 हो गया।
राजस्थान:राजस्थान में बुधवार को 355 कोरोना पॉजिटिव मिले।इनमें से 40 जयपुर में, 34 भरतपुर में, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3 औरअलवर में 2 संक्रमित मिले।राजस्थान सरकार ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने राज्य की सीमाओं को सील कर दिया। केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिनके पासहोंगे।
बिहार:राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को 243 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 5698 हो गई। मंगलवार को दोकोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इनमें एक औरंगाबाद का एक दरोगा भी शामिल है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3dVk1Tk
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-11-june-127397878.html
via IFTTT
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.