जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल एनकाउंटर जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को पुलवामा के बंदजू इलाके में करीब 5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
चार महीने में 4 आतंकी संगठनों के सरगना मारे गए हैं
जम्मू-कश्मीर में बीते4 प्रमुख आतंकी संगठनों के चीफ का 4 महीने में सफाया हो गया है। बीते रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस नेहिजबुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक हिजबुल सरगना था। इसके बाद जम्मू-कश्मीरआईजी विजय कुमार ने बताया कि 4 महीने में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गजवत-उल हिंद के सरगना मारे गए हैं।
23दिन में 13एनकाउंटर
1 जून:नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
2 जून:पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून:पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून:राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून:शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
8 जून:शोपियां के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर।
10 जून:शोपियां के सुगू इलाके में 5 आतंकियों का एनकाउंटर।
13 जून:कुलगाम के निपोरा इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
16 जून:शोपियां के तुर्कवंगम गांव में 3 आतंकी ढेर।
18-19 जून:अवंतीपोरा और शोपियां में आठ आतंकवादीमारे गए।
21 जून:श्रीनगर के जादीबल में 3आतंकी ढेर।
23 जून:पुलवामा के बंदजू इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/315WpaQ
from Dainik Bhaskar /national/news/jammu-kashmir-terrorists-killed-in-encounter-news-updates-127438286.html
via IFTTT
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.