शोपियां जिले के सुगू इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। दहशतगर्दोंके छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इससे पहले सोमवार को शोपियां के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकियों को ढेर कर दियाथा। रविवार को 5 आतंकी मारे गए थे।
2 हफ्ते में 6 टॉप कमांडर समेत 22 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले दो हफ्ते में सुरक्षा बलों ने 9 एनकाउंटर में 22 आतंकी मार गिराए। इनमें से 6 टॉप कमांडर थे। इस साल अब तक 36 ऑपरेशन में 88 आतंकी मारे जा चुके हैं। डीजीपी ने बताया कि कश्मीर इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर आतंकी ठिकानों में 150-250 आतंकी हो सकते हैं। जम्मू इलाके में 125-150 आतंकियों के होने का अनुमान है।
पिछले 8 दिन में 6एनकाउंटर, 18आतंकी मारे गए
इंटेलीजेंस एजेंसी ने पिछले महीने पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का अलर्ट किया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान छेड़ रखा है।
1 जून: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
2 जून:पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून:पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून:राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून:शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
8 जून:शोपियां केपिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3cOYtGu
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hjsiTd
via IFTTT
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.